Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान की बैठक 20 को जयसमन्द में

उदयपुर। वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान की बैठक रविवार को सलूम्बर जिले के जयसमंद कस्बे में आयोजित होगी। संस्थान अध्यक्ष डूंगर लाल प्रजापति ...

उदयपुर। वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान की बैठक रविवार को सलूम्बर जिले के जयसमंद कस्बे में आयोजित होगी। संस्थान अध्यक्ष डूंगर लाल प्रजापति ने बताया कि बैठक में उदयपुर व बांसवाडा सम्भाग के प्रजापति समाज के 22 चौखलो के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सलूम्बर जिलाध्यक्ष नाथूलाल प्रजापति ने बताया कि बैठक में सम्भाग स्तरीय प्रजापति-व्यवसायिक बन्धु सम्मेलन के जिला मुख्यालय सलूम्बर में आयोजन के लिए व्यवस्था एवं जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी साथ ही सम्भाग स्तरीय प्रजापति-प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन पर चर्चा की जाएगी। संस्थान के महामंत्री भगवान लाल झाखरी ने सभी चौखलों के सचिवों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों के पहुंचने का आह्वान किया हैं। यह जानकारी संस्थान के सम्भागीय मीडिया प्रभारी भगवान लाल प्रजापत ने दी।  

No comments