Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महासाध्वी डॉ. संयमलताजी म.सा. का 37वां दीक्षा दिवस मनाया

भव्य रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं अनाथ बच्चों में अन्नदान का हुआ भव्य आयोजन उदयपुर। सेक्टर-4 में विराजित महासाध्वी डॉ. संयमलता...


भव्य रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं अनाथ बच्चों में अन्नदान का हुआ भव्य आयोजन

उदयपुर। सेक्टर-4 में विराजित महासाध्वी डॉ. संयमलता म.सा., डॉ. अमित प्रज्ञा म.सा.,  कमलप्रज्ञा म.सा., सौरभप्रज्ञा म.सा. आदि ठाणा-4 के सान्निध्य में महासाध्वी डॉ. संयमलता म.सा. के 37 वंे दीक्षा जयन्ति का आयोजन हुआ।

मध्यप्रदेश की धन्य धरा पर जन्मी साध्वी संयमलता ने 16 वर्ष की उम्र में चेन्नई में भव्य जन मेदनी के बीच साधु जीवन अंगीकार किया। अब तक पूरे देश में विचरण कर समाज उत्थान, धर्म प्रभावना, परोपकार का काम किया। जैन समाज में मानवता विषय पर डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर जिनशासन का गौरव बढ़ाया। संयमलताश्री की अधिकांश रुचि युवा पीढ़ी को धर्म से जोडने और संस्कारवान बनाने में रही। इसी प्रसंग पर 200 से भी अधिक युनिट का भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। भारी संख्या में भाई-बहनों ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लिया। उदयपुर के अनेक अनाथाश्रम में अन्नदान वितरण का भव्य आयोजन किया।

No comments