Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सुखेर थाना क्षेत्र मे स्थित सुखदेवी माता जी के मन्दिर में हुई चैन स्नेचिंग घटना का खुलासा

मास्टरमाइंड अभियुक्ता गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन जब्त उदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने बेदला माताजी मंदिर के दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला क...


मास्टरमाइंड अभियुक्ता गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन जब्त


उदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने बेदला माताजी मंदिर के दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन व लोकेट चोरी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  12 अक्टूबर को मोडूराम सेन ने रिपोर्ट पेष की कि 6 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे मैं परिवार के साथ बेदला माताजी मंदिर में

दर्षन करने गया था। मन्दिर में भीड भाड के दौरान मेरी बूढी माताजी जिनकी उम्र 90 साल है के गले में पहनी हुई सोने की चेन व लोकेट अज्ञात महिला झपटा मार कर ले गई है। जिस पर प्रकरण दर्ज किया जाकर मामले का अनुसंधान तथा माल मुल्जिमान की तलाष करना प्रारम्भ किया गया। थाना क्षैत्र व शहर उदयपुर में गत दिनों में हुई सोने की चेन स्नैचिंग की वारदातें होने से मामले की गम्भीरता देखते हुए एसपी योगेष गोयल ने मामले में त्वरित कार्यवाही के आदेष प्रदान किये। निर्देषों की पालना में एएसपी उमेष ओझा तथा डिप्टी वेस्ट कैलाष चन्द्र 


द्वारा सुखेर थाना प्रभारी हिमांषु सिंह राजावत के नेतृत्व में टीम

गठित की गई। टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्त तथा माल का पता लगाने के लिये आसूचना संकलन प्रारम्भ किया तथा तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए तलाष शुरू की। टीम में तैनात कांस्टेबल अचलाराम को मुखबिर व तकनीकी संसाधनों से सूचना मिली कि रूपनगर कच्ची बस्ती में रहने वाली एक महिला जो नवरात्री में मंदिर दर्षन के बहाने अलग अलग वेषभूषा पहनकर घुमती है। वह पहले भी चेन स्नैचिंग की वारदाते कर चुकी हैं।

14 अक्टूबर को स्पेषल टीम में श्री कन्हैयालाल सउनि, नारायणसिह

हैडकानि, अचलाराम कानि, रोहिताष कानि, गायत्री महिला कानि द्वारा थाना सर्कल व शहर उदयपुर मे तलाष के दौरान मुखबीर सूचना पर श्रीमति कालबेलिया पति स्व. रामलाल जाति कालबेलिया उम्र 50 साल निवासी माणच थाना बागपुरा हाल रूपनगर कच्ची बस्ती थाना सुखेर उदयपुर को डिटेन कर थानाधिकारी व टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए मनोवैज्ञानिक तरीके से बार - बार पूछताछ की गई तो उक्त महिला ने घटना करना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्ता से प्रकरण में लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ जारी है। अभियुक्ता से और भी घाटनाओ ं का खुलासा हो ने की सम्भावना है।


No comments