उदयपुर। शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने अवैध्सा हथियारों की खरीद फरोख्त मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अंबामाता थाना प्रभारी हनवं...
उदयपुर। शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने अवैध्सा हथियारों की खरीद फरोख्त मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अंबामाता थाना प्रभारी हनवंतसिंह ने बताया कि एसपी योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले मे अवैध हथियारों की तस्करी रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत एएसपी उमेश ओझा व डिप्टी वेस्ट कैलाश बोरीवाल थाना अम्बामाता की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 1 अक्टूबर को को हिस्ट्रीशीटर मुज्जफर उर्फ गोगा पिता मुस्ताक हुसैन मुसलमान उम्र 32 साल निवासी नायकवाडी कुम्हारवाडा थाना सूरजपोल जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 पिस्टल मय 3 जिन्दा कारतूस बरामद कर प्रकरण पंजीबद्व किया गया था। जिसमें अनुसंधान के दौरान पूछताछ पर उक्त पिस्टल एवं जिन्दा कारतूस सिकन्दर उर्फ लोटरी निवासी कच्ची बस्ती भीलवाडा से खरीदना बताया गया था जिसपर टीम द्वारा वांछित आरोपी की मुखबिरान के माध्यम से तलाश कर उसके रिहायसी ठिकाने पर दबिस देकर आरोपी सिकन्दर उर्फ लोेटरी को डिटेन कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। आरोपी सिकन्दर उर्फ लोटरी द्वारा 2 महिने पहले कुम्हारवाडा थाना सुरजपोल निवासी मुज्जफर उर्फ गोगा को 1 पिस्टल व 3 कारतूस बेचना स्वीकार किया गया। आरोपी सिकन्दर उर्फ लोटरी बदमाश प्रवृति का है तथा इसके विरूद्व लडाई झगडा, मारपीट, दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट के कुल 8 प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में चालान पेश हुए हैं। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

No comments