Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

मां बाणेश्वरी सेवा संस्थान की ओर से गुड़ला, नाथद्वारा में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर

उदयपुर, 24 अगस्त। मां बाणेश्वरी सेवा संस्थान, गुड़ला, नाथद्वारा एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, भीलों का बेदला के संयुक्त तत्वावधान में...

उदयपुर, 24 अगस्त। मां बाणेश्वरी सेवा संस्थान, गुड़ला, नाथद्वारा एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, भीलों का बेदला के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क चिकित्सा परामर्श जांच एवं निशुल्क दवा वितरण के साथ शिविर संपन्न हुआ।

मां बाणेश्वरी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमेश पुरोहित ने बताया कि प्रातः 9 बजे से शिविर शुभारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक रोगियों का निशुल्क जांच एवं परामर्श व उपचार किया गया। कल 234 रोगियों का उपचार किया गया एवं साथ ही 7 रोगियों को गंभीर रोग के उपचार के लिए उदयपुर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एंबुलेंस द्वारा ले जाया गया। शिविर के शुभारंभ में विद्यालय भवन निर्माता भामाशाह उदय लाल सियाल मुंबई ने चिकित्सा शिविर में आए समस्त चिकित्सकों का अभिनंदन किया। चिकित्सकों में मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रस्तुति रोग, नाक कान गला विभाग, चर्म रोग बाल एवं शिशु रोग, अस्थि रोग, और दंत विभाग की पूरी टीम द्वारा रोगियों का निशुल्क उपचार एवं परामर्श दिया।

शिविर में नरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर पालीवाल सुभाष पुरोहित मांगीलाल पुरोहित, महेश पुरोहित एवं शिविर समन्वयक यशवंत पालीवाल के साथ पालीवाल युवा टीम द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में समस्त कार्यकर्ताओं का सचिव चंद्रशेखर पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। 


No comments