Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लेह लद्दाख में गूंजा महाराणा प्रताप का शौर्य

उदयपुर। अखिल भारतीय हिमालय परिवार द्वारा 30वीं सिंधु दर्शन राष्ट्रीय यात्रा में उदयपुर से यात्रा प्रभारी अरविंद जारौली के नेतृत्व में गए 240...


उदयपुर। अखिल भारतीय हिमालय परिवार द्वारा 30वीं सिंधु दर्शन राष्ट्रीय यात्रा में उदयपुर से यात्रा प्रभारी अरविंद जारौली के नेतृत्व में गए 240 श्रद्धालु यात्री आज लेह के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम सिंधु कुंभ उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। समारोह संघ के वरिष्ठ प्रचारक और हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार के मुख्य आतिथ्य में आरंभ हुआ। 

समारोह की खास बात यह रही कि सुदूर लेह में हल्दीघाटी की माटी के कलश का विधि विधान से पूजन कर शहर विधायक ताराचंद जैन व राजस्थान यात्रा प्रभारी अरविंद जारौली ने माटी के कलश को हिमालय परिवार व सिंधु दर्शन यात्रा समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सौंपा और उदयपुर की टीम ने अपने साथ ले गए हल्दीघाटी की मिट्टी के पाउच और महाराणा प्रताप के जीवन वृत्त का पत्रक सभी यात्रियों को भेंट किया, तो पूरा स्टेडियम भावविभोर होकर महाराणा प्रताप की जय के नारो से गूंज उठा। ऐसा लगा कि हिमालय परिवार ने हिमालय के पहाड़ों में महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व की गूंज इस अनोखे तरीके से पहुंचाई कि प्रताप का शौर्य पूर्ण त्यागमय व्यक्तित्व हिमालय से भी बड़ा लगने लगा। उदयपुर के यात्री शिवशंकर नागदा द्वारा मायड़ थारो वो पूत कठे, वो महाराणा प्रताप कठे,,,,,बुलंद मीठी आवाज में गाया गीत गूंज उठा तो इस गीत के साथ ही पूरे भारत से आए सैकड़ो लोगों ने महाराणा प्रताप की जय, मेवाड़ की मिट्टी अमर रहे के नारो से समस्त आसमान को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर उदयपुर से मेनारिया समाज पानेरियों की मादड़ी के श्रद्धालु यात्रियों ने यशवंत मेंनारिया के नेतृत्व में मेवाड़ी पोशाक पहनकर हल्दीघाटी की माटी से सभी यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर उदयपुर से गए संजय भंडारी, प्रकाश अग्रवाल शीशमल मेनारिया, शैलेंद्र जोशी, रमेश पाटीदार, कार्तिकेय नागर, महावीर जैन ,अमरचंद बारोट, सुषमा मिश्रा ,प्रकाश मेंनारिया, शंभू सिंह आसोलिया ,मनोज व्यास ,सहित हिमालय परिवार के पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments