Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सादगी, आत्मीयता और जनसामान्य से जुड़ाव का अद्भुत उदाहरण गुलाबचंद कटारिया

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया  ने 24 जून 2026 को अपनी सादगीपूर्ण कार्यशैली और जनसामान्य से गहरे जुड़ाव का एक ...


उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया  ने 24 जून 2026 को अपनी सादगीपूर्ण कार्यशैली और जनसामान्य से गहरे जुड़ाव का एक और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। वे अपनी धर्मपत्नी के साथ किसी विशेष सरकारी प्रोटोकॉल अथवा विमान यात्रा के बजाय एक सामान्य नागरिक की तरह खजुराहो ट्रेन से प्रातः उदयपुर पहुंचे। उदयपुर से आत्मीय लगाव रखने वाले कटारिया सदैव कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कहते रहे हैं कि उदयपुर मेरा घर है, मेरा यहां आना-जाना लगा रहेगा। यही कारण है कि वे अक्सर कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट पर अनावश्यक रूप से स्वागत के लिए आने से भी मना करते रहे हैं। उनके इसी सहज और सरल व्यक्तित्व का परिचय आज उस समय देखने को मिला जब वे बिना किसी विशेष तामझाम और औपचारिकता के रेल मार्ग से उदयपुर पहुंचे।

राजनीति और सार्वजनिक जीवन में जहां प्रोटोकॉल और विशेष व्यवस्थाएं सामान्य बात मानी जाती हैं, वहीं कटारिया का यह व्यवहार उनके विनम्र, जमीन से जुड़े और जनसामान्य के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को दर्शाता है। उनका यह कदम समाज और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए यह संदेश भी देता है कि पद की गरिमा के साथ-साथ सादगी, आत्मीयता और जनसरोकारों से जुड़ाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उदयपुर आगमन पर उनके शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके इस सरल और प्रेरणादायी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए इसे जननेता की पहचान बताया। कटारिया का यह सहज व्यवहार वर्षों से उदयपुरवासियों के साथ उनके आत्मीय संबंधों और अपने गृह नगर के प्रति विशेष लगाव को भी प्रतिबिंबित करता है।

 भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर डॉक्टर किरण जैन, अरविंद दुग्गड, सत्यनारायण मोची कमलेश शर्मा किरण तातेड, अतुल चंडालिया दीपक बोलिया चंद्रकला बोलिया सुभाषिनी शर्मा गोपाल सालवी भगवान खारोल डालचंद डांगी बाबूलाल ओड यशवंत साहू जयंत ओझा दिनेश दवे आदि उपस्थित थे।


No comments