- दुनिया में जितनी भी चिकित्सा पद्धति हैं योग उनका श्रेष्ठ विकल्प : डॉ. शालिनी जैन - सकल जैन समाज के सैकड़ों समाजजन बने साक्षी उदयपुर, 22 ...
- दुनिया में जितनी भी चिकित्सा पद्धति हैं योग उनका श्रेष्ठ विकल्प : डॉ. शालिनी जैन
- सकल जैन समाज के सैकड़ों समाजजन बने साक्षी
उदयपुर, 22 जून। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्थान श्री महावीर युवा मंच संस्थान, भारतीय जैन संघटना एवं जैन जागृति सेन्टर उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सकल जैन समाज का योगा एवं जुम्बा कार्यक्रम का आयोजन को शुभ केसर गार्डन में सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में आयोजित हुआ।
फत्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग न केवल एक शारीरिक अभ्यास है, बल्कि यह मन और शरीर के बीच गहरे तालमेल को विकसित करने का माध्यम भी है, और इसलिए यह आधुनिक जीवनशैली में एक प्रभावी और रोचक योग पद्धति बन कर उभर रहा है। आज भारत के सनातन काल से चल रहे योग के प्रभाव से पूरे विश्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
योगा थेरेपिस्ट डॉ. शालिनी जैन,जुंबा इंस्ट्रक्टर पूजा बेलानी,प्रेरणा जैन , रीना भाटी व प्रीति शर्मा ने विभिन्न योग क्रियाएं करवाई। कार्यक्रम में डॉ शालिनी जैन ने सूक्ष्म यौगिक क्रियाएं, प्राणायाम, जुंबा नृत्य योग, एकाग्रता , कंप्लीट बॉडी फिटनेस , मेंटल हेल्थ से जुड़े योग के प्रयोग करवाते हुए कहा - योग से ही होगा। दुनिया में जितनी भी चिकित्सा पद्धति हैं योग उनका श्रेष्ठ विकल्प हैं , आरोग्य। इन दिनों आरोग्य भागती दौड़ती जिंदगी के दौर में इन दिनों बहुत बड़ी चुनौती हैं योग से हम इस चुनौती को हरा सकते हैं । अगर स्वांस को लयबद्ध लेना सिख लिया तो दुनिया की कोई ताकत हमें अपने सपनों में रंग भरने से नहीं रोक सकता आज का यह दिन अत्यंत विशेष है क्योंकि हम एक ऐसे अवसर के लिए एकत्रित हुए हैं जो न केवल हमारे जीवन, बल्कि सम्पूर्ण पृथ्वी के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग। योग क्रियाओं में पद्मासन, वज्रासन, सुप्त पवनमुक्तासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, धनुरासन, मत्स्यासन, सर्वांगासन, और सूर्य नमस्कार करवाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
जुंबा इंस्ट्रक्टर पूजा बेलानी ने उपस्थित योग साधकों को जुंबा नृत्य करवाकर एक नई ऊर्जा का संचार किया।
योग कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम का संचालन संचालन दीपक सिंघवी ने किया तथा आभार अरुण मेहता द्वारा ज्ञापित किया गया। सभी योगा ट्रेनर का पगड़ी उपरणा और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस अवसर सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, श्री महावीर युवा मंच संस्थान अध्यक्ष अशोक कोठारी महामंत्री विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, भारतीय जैन संघटना अध्यक्ष दीपक सिंघवी कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र महात्मा,जैन जागृति सेन्टर अध्यक्ष अरुण मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा, महामंत्री ललित कोठारी, श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनल सिंघवी, कोषाध्यक्ष कल्पना वस्तावत, जेजेसी लेडीज विंग अध्यक्ष नीता छाजेड़, बीजेएस लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत, चंद्र प्रकाश चोरडिय़ा, महेंद्र तलेसरा, सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

No comments