उदयपुर, 24 जून। सामाजिक संस्था प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ उदयपुर का स्नेह मिलन का आयोजन नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथी भवन सभागार में संघ संस...
उदयपुर, 24 जून। सामाजिक संस्था प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ उदयपुर का स्नेह मिलन का आयोजन नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथी भवन सभागार में संघ संस्थापक राजकुमार फत्तावत के सानिध्य एवं डॉ. सीपी पुरोहित के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।संघ के अध्यक्ष मोतीलाल पोरवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए जन्मदिन एवं शादी की वर्षगांठ वाले सदस्यों को हार्दिक बधाई देकर शुभकामनाएं दी। साथ ही संघ के आगे के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
महामंत्री रतन मेहनोत द्वारा गत स्नेह मिलन के आयोजन का वाचन प्रस्तुत किया गया। समय पर आने वाले सदस्यों का तथा जितेन्द्र धाकड़ द्वारा खेलों में विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चन्द्र प्रकाश पोरवाल द्वारा विभिन्न प्रकार के योग द्वारा शरीर को कैसे स्वस्थ्य रखे व्यवहारिकता से समझाया गया। पवन मेहता द्वारा दिव्य ध्वनि व मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक ज्ञान दिया गया।
एल्पेज इडिया जयपुर से आए हुए मुकेश ने वरिष्ठजनों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
डॉ. सीपी पुरोहित का पगड़ी व उपरणे से राजकुमार फत्तावत ने स्वागत किया। डॉ. पुरोहित ने अपने वक्तव्य में हृदय रोग के बारे में बताते हुए कहा कि दिल का दौरा किस कारण से पड़ता है इसके क्या लक्षण हो सकता है तथा इससे बचने के क्या उपाय हो सकते है जिसकी विस्तृत जानकारी दी साथ ही प्रश्नकर्ताओं के सवाल के जवाब देकर उन्हे संतुष्ठ किया।
अंत में संघ के संस्थापक राजकुमार फत्तावत ने संघ के उद्देश्य तथा आगे के समय में संस्था को कैसे सुदृढ़ बनाना है इस बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर ओम प्रकाश खोखावत, शंभूलाल जैन, आनंद कुमार इंटोदिया, राजमल चपलोत, मोहनलाल पोरवाल, नरेन्द्र सिंह लोढ़ा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार नागोरी व मनोहर तोतावत का विशेष सहयोग रहा। उपाध्यक्ष हुकमराज मेहता द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंजू चौधरी द्वारा किया गया।
--

No comments