हिरनमगरी मैं 4 एमएलडी अतरिक्त पानी सप्लाई पर विधायक का जताया आभार उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शहर विधानसभा के वार्ड 30, 31, 38...
हिरनमगरी मैं 4 एमएलडी अतरिक्त पानी सप्लाई पर विधायक का जताया आभार
उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शहर विधानसभा के वार्ड 30, 31, 38, 39 मे आम जनता की समस्याएं सुनी और हाथो-हाथ इन समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान हिरनमगरी के निवासियों ने क्षेत्र मैं 4 एमएलडी अतरिक्त पानी सप्लाई पर विधायक का आभार जताया और अभिनन्दन किया।
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने प्रातः 10 बजे चाणक्य पार्क, गुरुनानक स्कूल के सामने सेक्टर 4, वार्ड 30, 31, में एवं शाम 5.30, विवेक पार्क, सेक्टर 3, वार्ड 38, 39, में विधायक आपके द्वार की जनसुनवाई की। जिसमें नगर निगम से संबंधित रोड लाइट, रोड निर्माण संबधित, अतिक्रमण, पार्क संबधित एवं सफाई संबंधित, सामुदायिक भवन संबधित, पट्टों संबधित, एवीएनएल, पीएचईडी से संबंधित कुल 100 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें विधायक जैन ने कुछ शिकायतों पर वहां मौजूद विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।इस दौरान हिरनमगरी के निवासियों ने क्षेत्र मैं 4 एमएलडी अतरिक्त पानी सप्लाई पर विधायक का आभार जताया और अभिनन्दन किया। विधायक आपके द्वार में कार्यक्रम में शहर भाजपा उपाध्यक्ष कारण सिंह शक्तावत, पार्षद विद्या भावसार, रमेश जी जैन, हेमंत बोहरा, मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, जितेंद्र मारू, प्रवीण मारवाड़ी अधिकारियों में निगम से सुनील प्रजापत, यूडीए से प्रभु लाल, अपूर्वा निगम, मोनिका चौधरी, एवीवीएनएल नरेंद्र सिंह सिसोदिया, पीएचईडी से आयुषी गुप्ता मौजूद रहे।

No comments