उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के उदयपुर आगमन पर आज भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा सिंधु भवन जवाहर नगर पर स्वागत एवं...
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के उदयपुर आगमन पर आज भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा सिंधु भवन जवाहर नगर पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रदेश,जिला,मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारियों वर्तमान व पूर्व पार्षदों तथा शक्तिकेंद्र संयोजकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन माहुर जी का मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप मेवाड़ी पगड़ी व उपरना पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के तौर पर उदयपुर संभाग में ।ठटच् को मजबूत किया जिससे आज भारतीय जनता पार्टी तथा कॉलेज शिक्षा में छात्र संगठन मजबूत है। आज युवाओं का समर्पण व समर्थन प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के यशश्वी प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।
प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत व समर्पण से ही पार्टी निरंतर जनविश्वास प्राप्त कर रही है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। माहुर ने आज बसंत पंचमी पर्व व आजादी के महानायक आजाद हिंद फौज के नायक सुभाष चंद बोस की जयंति पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
धन्यवाद महामंत्री पारस सिंघवी द्वारा और कार्यक्रम का संचालन महामंत्री देवीलाल सालवी द्वारा किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ.सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अलका मुंदडा, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,पूर्व भाजपा शहर जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी,दिनेश भट्ट, रवींद्र श्रीमाली, चंद्रगुप्त सिंह चौहान,पूर्व सभापति व महापौर युधिष्ठिर कुमावत,रजनी डांगी, जिला महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी पंकज बोराणा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी सुनीता मांडावत आपदा प्रबंधन प्रदेश संयोजक डॉ.जिनेंद्र शास्त्री उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा करणसिंह शक्तावत हंसा माली जिला मंत्री तुषार मेहता खुशबू मालवीय प्रकाश अग्रवाल डॉ सीमा चंपावत व अन्य शहर जिला पदाधिकारी वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद अर्चना शर्मा मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव,विजय आहुजा रंजीत सिंह दिगपाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी कुमावत महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ.सोनीका जैन पूर्व पार्षद व समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी मनोहर चौधरी अरविंद जारोली नानालाल वया मुकेश शर्मा भारत जोशी पूर्व जिला मंत्री दीपक बोलिया गजेंद्र भण्डारी भरत पुरबिया पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश वैष्णव जिला प्रवक्ता ओम पारिख मयंक कोठारी इरशाद चौनवाला सहित प्रमुख पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी पार्षद महिला मोर्चा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता और आगामी लक्ष्यों को लेकर संकल्प के साथ हुआ।

No comments