Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राजपूत महासभा संस्थान का 27 वां सामूहिक विवाह मंगलवार को, गणपति एवं कलश स्थापना के साथ ही शादी की रस्में प्रारम्भ

आज 40 जोड़ें परिणय सूत्र में बंध कर होंगे एक-दूजे के लिये उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग द्वारा 10 फरवरी मंगलवार को फतह स्कूल प्...

आज 40 जोड़ें परिणय सूत्र में बंध कर होंगे एक-दूजे के लिये

उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग द्वारा 10 फरवरी मंगलवार को फतह स्कूल प्रांगण में 27 वां विशाल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम से पूर्व आज प्रातः सभी वर-वधु पक्ष उदयपुर पहुंचे। वर पक्ष को होटल देव दर्शन में एवं वधु पक्ष को वासूपूज्य जैन धर्मशाला में ठहराया गया।

संस्थान अध्यक्ष संतसिंह भाटी ने बताया कि आज दोपहर रावजी हाटा स्थित राजपूत महासभा भवन में समाज की महिलाओं द्वारा पंडितजी की मौजूदगी में विधिवत गणपति स्थापना की गई। इसके साथ ही बैंड-बाजों के साथ कलश स्थापना का आयोजन भी हुआ।

संस्थान के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि शाम को होटल देव दर्शन प्रांगण में हल्दी रस्म आयोजित की गई, जिसके बाद महिला संगीत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान समाज की महिलाओं ने पारंपरिक राजपूती परिधानों में नृत्य प्रस्तुत किया और दोनों पक्षों के लोग महिला संगीत में नाचते-झूमते नजर आए।

संस्थान के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि 10 फरवरी मंगलवार सुबह 9 बजे टाउन हॉल से विशाल बिंदौली निकाली जाएगी, जिसमें 40 घोड़े और 10 बागियों की व्यवस्था की गई है। बैंड-बाजों के साथ समाजजन नाचते-गाते टाउन हॉल से सूरजपोल, फतह मेमोरियल होते हुए फतह स्कूल पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे तोरण रस्म संपन्न होगी, इसके पश्चात वरमाला के साथ वर-वधु परिणय सूत्र में बंधेंगे। समारोह में पधारे अतिथियों का राजपूत परंपरा अनुसार स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संस्थान ने समस्त समाजजन एवं शहरवासियों से इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह में सहभागिता निभाने की अपील की है।

----------

No comments