Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

समाज की एकजुटता, शिक्षा और सेवा कार्यों को सशक्त बनाने हुई सिंधी युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक

उदयपुर। समाज में एकजुटता को मजबूत करने, शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं सेवा कार्यों को निरंतर विस्तार देने के उद्देश्य से समाज के सिन्धी युव...



उदयपुर। समाज में एकजुटता को मजबूत करने, शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं सेवा कार्यों को निरंतर विस्तार देने के उद्देश्य से समाज के सिन्धी युवा संगठन (पूज्य जेकब आबाद पंचायत का) की शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत सभी उपस्थित सदस्यों के आपसी परिचय के साथ हुई, जिससे आपसी समन्वय और सौहार्द का वातावरण बना। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक हरीश राजानी का स्वागत किया गया, वहीं सलाहकार समिति में शामिल चंद्रप्रकाश एवं संजय का भी पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया।

बैठक में दादा प्रतापराय चुग ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए समाज में युवा संगठन की भूमिका और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभाजन के बाद समाज द्वारा झेली गई कठिन परिस्थितियों को स्मरण करते हुए कहा कि किस प्रकार हमारे पूर्वज सिंध से विस्थापित होकर आए, लेकिन अपनी पहचान और ‘सिंधियत’ को आज तक संजोकर रखा। उन्होंने युवाओं से समाज की परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता मुकेश खिलवानी ने की। इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने श्री जैकबाबाद पंचायत के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंचायत का नाम सिंध के एक प्रांत के नाम पर रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि पंचायत द्वारा प्रत्येक माह लगभग 250 जरूरतमंद परिवारों को भोजन एवं आवास से संबंधित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी पंचायत सक्रिय भूमिका निभा रही है तथा प्रतिवर्ष लगभग 100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

संगठन अध्यक्ष अभिषेक कालरा ने बताया कि बैठक में आगामी समय में समाज के महापर्व चेटीचंड को और अधिक भव्य रूप से मनाने तथा इसमें अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी रविवार 8 फरवरी को शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में एजुकेशन कैंप आयोजित करने की घोषणा भी की गई, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन मिल सके।

इस अवसर पर  उमंग खत्री ने कृत्रिम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के भविष्य और समाज पर उसके बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं को नई तकनीकों के प्रति जागरूक रहने एवं उन्हें सकारात्मक दिशा में अपनाने की सलाह दी। बैठक का समापन समाज की एकता, सेवा भावना एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

बैठक में भारत खत्री ,निखिल कटारिया, अमन असनानी,कपिल नाचानी, संजय खथूरिया,जितेंद्र कालरा ,रोहित सपरा, राहुल माखीजा, विपिन कालरा, जय वलेचा, विक्की थदवानी, अमित चुग, संजय छाबड़िया, सतीश वाधवानी, गौरव हसीजा आदि बैठक में उपस्थित हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई। बैठक में आए हुए अतिथियों का इस संगठन की कार्यकर्ताओं का संगठन महामंत्री अमन असनानी में धन्यवाद व्यापित किया।

         








No comments