Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सांवरिया सेठ के दरबार में सहस्त्रबाहु नारी शक्ति की फाग उत्सव की धूम, ठाकुरजी को धराया वागा

उदयपुर। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री साँवरिया सेठ मंदिर में सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन द्वारा आयोजित फाग उत्सव में ढोल-नगाड़ों की गूं...



उदयपुर। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री साँवरिया सेठ मंदिर में सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन द्वारा आयोजित फाग उत्सव में ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच कलाल समाज सहस्त्रबाहु नारी शक्ति की महिलाओं ने मंदिर परिसर में ऐसी धूम मचाई कि हर कोई भावविभोर हो गया। 

अध्यक्ष कल्पना पूर्बिया ने बताया कि श्रद्धा भाव से पोशाक,फूलो व नोटों की माला, चॉकलेट, फल और फूलों की टोकरियों के साथ प्रभु को प्रिय मिश्री-मावा अर्पित किया गया। साथ ही, सभी की ओर से शुद्ध भोजन का भोग भी लगाया गया। जिसे पाकर सखिया निहाल होगई ।

ढोल-नगाड़ों के साथ संगठन की महिलाएं नाचती-गाती मंदिर पहुंचीं। सारी महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था ,पूरे मंदिर परिसर में सांवरिया सेठ के जयकारों और फाग के गीतों की धूम मची रही।कलाल समाज की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक फाग पोशाक के साथ इस उत्सव को और भी भव्य बना दिया।

आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम -

अध्यक्ष कल्पना पूर्बिया बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति को एकजुट करना और अपनी सांस्कृती व भक्ति सहेजना व जीवित रखना है । फाग उत्सव की आयोजक रही ।

कल्पना पुर्बिया, कंचन टांक, गायत्री पूर्बिया, धारावती सुहालका, दुर्गा टांक, तारा पुर्बिया, हेमा चौधरी ने उत्सव को उत्साह एवं उमंग के रंगों से इन क्षणों को सरोबार किया। राधा कृष्ण संबंधित अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसमें किरण सुहालका, मीना सुहालका, जय श्री पटेल, कृष्णा सुहालका, सीमा पूर्बिया, अंजलि टॉक, संगीता चौधरी प्रीति टाक विजेता रही।

No comments