Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

14वीं उदयपुर जिला जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में आज लवकुश इनडोर  स्टेडियम में 14वीं उदयपुर जिला जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टि...


उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में आज लवकुश इनडोर  स्टेडियम में 14वीं उदयपुर जिला जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता  संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जूनियर स्ट्रांग मैन का खि़ताब जयेश कामोया एवं जूनियर स्ट्रांग वूमेन का खि़ताब माही चौहान को दिया गया, वहीं सब जूनियर स्ट्रांग बॉय का खि़ताब रूपेश बरांडा को एवं सब जूनियर स्ट्रांग गर्ल का खि़ताब कीर्ति चौहान को दिया गया। 

यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद आयोजित हुए पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान थे, अध्यक्षता पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू ने की। विशिष्ट अतिथि राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के महासचिव चंद्रेश सोनी, वेट लिफ्टिंग कोच धापू लोहार थी स  प्रारंभ में सभी अतिथियों का गौरव साहू , जयेश कामोया ने उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ की प्रशंसा करते हुए जिला संघ द्वारा किये गये विशेष प्रयासों का उल्लेख किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी बुशरा सुल्ताना, भाग्यश्री एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू , रणजीत सिंह चौहान भी उपस्थित थे। 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे - जूनियर पुरुष वर्ग - 59 किलोग्राम भार वर्ग में काव्य सिद्धाना  ने स्वर्ण पदक, 66 किलोग्राम भार वर्ग में जयेश कामोंया ने स्वर्ण पदक, 74 किलोग्राम भार वर्ग में अमित चमोली ने स्वर्ण पदक , दक्ष प्रकाश श्रीमाली ने रजत पदक एवं वेदांत दुर्गावत ने कांस्य पदक जीता। 83  किलोग्राम भार वर्ग में मितांशु सेन ने स्वर्ण पदक, दिलावर सिंह ने रजत पदक एवं प्रियांश सालवी ने कांस्य पदक जीता। 93 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने स्वर्ण पदक जीता। 105 किलोग्राम भार वर्ग में लक्षित कुमावत में स्वर्ण पदक जीता। वहीं जूनियर महिला वर्ग में 43 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी रावत ने स्वर्ण पदक, 47  किलोग्राम भार वर्ग में रिया मोची ने स्वर्ण पदक , 57 किलोग्राम भार वर्ग में माही चौहान ने स्वर्ण पदक एवं 63 किलोग्राम भार वर्ग में धानी  साहू ने स्वर्ण पदक जीता स 

वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में मानव सोनी ने स्वर्ण पदक , भव्य अग्रवाल ने रजत पदक जीता स 59 किलोग्राम भार वर्ग में रूपेश बरांडा ने स्वर्ण पदक, 66  किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांश साहू ने स्वर्ण पदक जीता स सब जूनियर बालिका वर्ग में 47  किलोग्राम भार वर्ग में हंसिका कामोया ने स्वर्ण पदक, 52  किलोग्राम भार वर्ग में कीर्ति चौहान ने स्वर्ण पदक, 63  किलोग्राम भार वर्ग में माही मीणा ने स्वर्ण पदक एवं धानी साहू ने रजत पदक जीता स उक्त प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर टीम का चयन किया जायेगा, चयनित टीम 4 से 5 अप्रैल तक अलवर में आयोजित होने वाली 14 वी राजस्थान राज्य जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी।  

No comments