Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय करोली, देलवाड़ा में निशुल्क साइकिल वितरण

राजसमंद। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय करोली, देलवाड़ा में सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 9 की बालिकाओं को राज्य सरकार की योजना के तहत...


राजसमंद। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय करोली, देलवाड़ा में सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 9 की बालिकाओं को राज्य सरकार की योजना के तहत निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह एवं महिपाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शंकर सिंह झाला, पूरी लाल प्रजापत एवं पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) नरेंद्र सिंह झाला ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए नियमित विद्यालय आने एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजलि भटनागर एवं समस्त स्टाफ द्वारा साइकिल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

No comments