Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सद्भभाव सेवा फाउंडेशन द्वारा करौली बालिका उमा विद्यालय में पर्यावरण, स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर के संगोष्ठी आयोजित

उदयपुर। शनिवार को सद्भभाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय करौली देलवाड़ा में स्वास्थ्य, स्वच्छता ,और पर्य...


उदयपुर। शनिवार को सद्भभाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय करौली देलवाड़ा में स्वास्थ्य, स्वच्छता ,और पर्यावरण एवं मोटिवेशन को लेकर के एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी 100 से भी अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजलि भटनागर द्वारा विद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का बहुत अच्छा परिणाम रहा है। पिछले वर्ष में उसकी जानकारी भी प्रदान की गई। सद्भभाव सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम अग्रवाल द्वारा पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य व मोटिवेशन को लेकर के बच्चों को बहुत ही उपयोगी जानकारी कविता, कहानी, एवं चुटकुले के माध्यम से प्रस्तुत की। ओम अग्रवाल ने बताया कि किस तरीके से बच्चे अपने समय का सदुपयोग करके अपने विषय पर ध्यान देकर आने वाले समय में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं और देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सकते हैं। कार्यक्रम में पोस्टर व निबंध बनाने वाले बच्चों को पारितोषिक व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी, नोटबुक, ज्योमेट्री बॉक्स इत्यादि वितरण किए गए। पर्यावरण को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सद्भभाव सेवा फाउंडेशन की ओर से सुरेश अग्रवाल, कविता अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में करौली ही विद्यालय के प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह झाला ने भी भाग लिया एवं अपनी बात रखी। उक्त कार्यशाला में पर्यावरण को लेकर के जागरूकता की बात की गई। पेड़ लगाने के बारे में चर्चा की गई कि किस तरीके से हम पशु पक्षियों के प्रति पेड़ पौधों के प्रति नदी तालाबों के प्रति अपनी संवेदना को रखते हुए उनके संरक्षण में हम सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम में सुधीर भटनागर व रेखा अग्रवाल ने भी भाग लिया। विद्यालय के सभी शिक्षक गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बच्चों ने भी कविता और कहानी के माध्यम से अपनी बात रखी। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और भी भविष्य में कार्यशाला रखने के लिए लिए आग्रह किया।        

No comments