Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

शहर की समस्याओं पर ज्ञापन देने गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बनाये गये फर्जी केस तुरंत वापस लेने की मांग

उदयपुर। शहर  कांग्रेस के पूर्व सहवृत पार्षदों रविन्द्र पाल सिंह कप्पू, अजय पोरवाल, गोपाल नागर, मदन सिंह बाबरवाल, फिरोज अहमद शेख, विनोद जैन व...

उदयपुर। शहर  कांग्रेस के पूर्व सहवृत पार्षदों रविन्द्र पाल सिंह कप्पू, अजय पोरवाल, गोपाल नागर, मदन सिंह बाबरवाल, फिरोज अहमद शेख, विनोद जैन व संजय मंदवानी ने एसपी से मांग की है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उदयपुर की जनता की समस्याओं की आवाज उठाना भी जुर्म हो गया है। क्या शांतिपूर्वक तरीके से आयुक्त को ज्ञापन देना पर भी सरकारी काम में बाधा व राजकार्य में बाधा जैसे फर्जी मुकदमे लगा कर आम जनता की आवाज को दबाना ये कहां का न्याय है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरूद्ध झूठे मुकदमे दर्ज करवाना लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है। मोदी व भाजपा सरकार कांग्रेेस पर झूठे मुकदमे लगा कर डरा रही है, ताकि कहीं पर भी उनका विरोध न हो। उनके काले कारनामे जनता तक न पहुंचे। सभी पार्षदों ने मांग की है कि बिना शर्त सभी मुकदमे वापस लिये जाये। भाजपा के लोग आजकल रात को एक बजे किसके कहने पर मुकदमे क्यों दर्ज करवा रही है। अगर मुकदमे वापस नहीं लिये गये तो उदयपुर की जनता को इस कुशासन से बचाने के लिये संषर्घ करना पडेगस। कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे, भूख हड़ताल करेंगे, जेल भरेंगे। साथ ही एएसआई चन्द्र भान सिंह भाटी को तुरंत प्रभाव से लाईन हाजिर किया जाये। 

No comments