उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक संगठनात्मक मजबूती एवं बूथ सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित की...
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक संगठनात्मक मजबूती एवं बूथ सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक में उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष श्री महेश पुरी गोस्वामी ने मंडल के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश आईटी सह संयोजक श्रीमती सोनिका जैन ने डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग एवं संगठन की सोशल मीडिया गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस मौके पर शहर जिला महामंत्री श्री देवी लाल सालवी पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिनेश भट्ट एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सत्यनारायण मोची मंडल प्रभारी किरण तांतेड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शंभू जैन मंडल महामंत्री शंभू सिंह देवड़ा सहित मंडल के वरिष्ठजन प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी वर्तमान एवं पूर्व पार्षद शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष तथा जिला एवं मंडल मोर्चा के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार सदस्यता अभियान बूथ प्रबंधन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। अंत में मंडल पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

No comments