Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पूर्बिया समाज का होली मिलन, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मातृ पितृ सेवा सम्मान समारोह आयोजित

ओंगणा/उदयपुर। वर्ष पर्यन्त दिन रात मेहनत कर विधार्थी उच्च अंकों से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करता है तो समाज का कर्तव्य है । ऐसे प्रतिभाशाली वि...


ओंगणा/उदयपुर। वर्ष पर्यन्त दिन रात मेहनत कर विधार्थी उच्च अंकों से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करता है तो समाज का कर्तव्य है । ऐसे प्रतिभाशाली विधार्थियों को उनके उत्साह वर्धन के लिए समाज मंच पर सम्मान कर गौरवान्वित करता है, ये बात पूर्बिया समाज ओंगणा के अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने समाज नोहरे सम्मान समारोह में कही। सम्मान से दूसरे लोगों को प्रेणा मिलती हैं। सम्मान पाकर विधार्थी प्रसन्न चित्त नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक राम चंद्र पूर्बिया, उपाध्यक्ष नोजी राम पूर्बिया , कोषाध्यक्ष त्रिलोक पूर्बिया थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष रतनलाल पूर्बिया,साकर चंद पूर्बिया थे।अति विशिष्ट अतिथि महिला अध्यक्षा रोशन देवी पूर्बिया थी। कार्यक्रम का संचालन सचिव विनोद पूर्बिया ने किया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक मंत्री हिम्मत लाल पूर्बिया व टीम के नेतृत्व में हुआ।                     मातृ पितृ सेवा सम्मान - समाज में बुजुर्ग एवं बीमार माता पिता की सेवा करने वाले युवाओं को पगडी पहनाकर, उपरणा व शोल ओढ़ाकर, प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया। इस तरह के सम्मान से युवाओं को प्रेणा मिलती हैं। ऐसे युवा बुजुर्ग माता पिता के लिए बुढ़ापे की लाठी होते हैं। मातृ पितृ सेवा सम्मान पाकर कई युवाओं की आंखें भर आईं।

विशिष्ट प्रतिभा सम्मान - समाज के ऐसे युवा जो अपनी मेहनत से सरकारी सेवा में लगे अधिकारी कर्मचारी न केवल माता पिता का नाम रोशन किया, बल्कि समाज का नाम भी रोशन किया है। नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ सचिन पूर्बिया व सूचना सहायक खुशाल पूर्बिया को उपरणा,पंगडी,शोल व प्रसंशा पत्र से सम्मानित किया। सभी को अध्यक्ष नरेश पूर्बिया और अतिथियों ने सम्मान किया कई समाज जनों ने समाज विकास के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

सामुहिक ढूढोत्सव - एक वर्ष से छोटे बच्चों को विधि विधान से ढूढोत्सव कार्यक्रम किया गया । 

नई वधुओं का सम्मान - कार्यक्रम में नवविवाहित वधुओं का पहली बार समाज की बैठक में आने पर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विधी सलाह कार एडवोकेट मुकेश पूर्बिया, भेरुलाल पूर्बिया, नन्द लाल पूर्बिया, बाबूलाल पूर्बिया,  रोशनलाल पूर्बिया, महावीर पूर्बिया, पंकज पूर्बिया, ओमप्रकाश पूर्बिया, नरेश कुमार पूर्बिया, तरूण पूर्बिया, सुरेश पूर्बिया, राहुल पूर्बिया,क्रितेश पूर्बिया,ऋषभ पूर्बिया उपस्थित थे।

महिला संगठन से मधुबाला पूर्बिया, सुनीता पूर्बिया, हेमलता पूर्बिया,दौलत पूर्बिया,प्रमीला पूर्बिया, राधा पूर्बिया, कल्पना पूर्बिया, रंजना पूर्बिया ,चंदा पूर्बिया , लीला बाई पूर्बिया,सुगन बाई पूर्बिया,कौमल पूर्बिया सहित सैकड़ों समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में ढूढोत्सव के पापड़ पापड़ी, पकोड़ी, जलेबी व मोतीचूर के लड्डू का आनन्द लिया।

No comments