Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सुंदर सिंह भंडारी मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय...


उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सुंदर सिंह भंडारी मंडल द्वारा दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। यह शिविर दिनांक 28 मार्च 2026 (शनिवार) को थोब की बाड़ी, शास्त्री सर्कल/दिल्ली गेट से प्रारंभ होकर 29 मार्च 2026 (रविवार) को दोपहर में समापन के साथ सम्पन्न हुआ।

मंडल महामंत्री राकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ पंजीयन के साथ हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर, जिलाध्यक्ष उदयपुर शहर गजपाल सिंह राठौड़, जिला महामंत्री एवं अभियान की राजस्थान की टोली के सदस्य पंकज बोराणापूर्व महापौर रजनी डांगी, शैलेंद्र चौहान, देवनारायण धायभाई, जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष अनिल मेहता,कार्यालय मंत्री मांगू सिंह रावत, ओम पारीक, नरपत सिंह आसोलिया, मंडल उपाध्यक्ष कनवर निमावत, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद वैष्णव, नीलम रामेजा, शीतल गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, रेखा गुप्ता, ममता पोरिवार, सुप्रिया खंडेलवाल, विजय गोधा, गिरिराज सालवी, राकेश चौधरी,राजेश माली, प्रवीण चौहान, जितेश डांगी, जितेंद्र कुमावत, महेंद्र वैष्णव, संदीप गोयल, मोहित सालवी, यश पालीवाल, मुकेश धायभाई,चौसर माली, रेवा शंकर माली,सहित अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पंजीयन के पश्चात आयोजित उद्घाटन सत्र में पार्टी की कार्यपद्धति एवं दृष्टि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं कार्यकर्ता आधारित संरचना को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

प्रथम दिवस के प्रमुख सत्र एवं वक्तव्य

उद्घाटन वर्ग (कार्यपद्धति एवं दृष्टि)

उद्घाटन सत्र में बोलते हुए सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानकर कार्य करता है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर ने कहा कि संगठन की कार्यशैली “सेवा, समर्पण और संगठन” के मूल मंत्र पर आधारित है, जो भाजपा को अन्य दलों से अलग पहचान दिलाती है।

द्वितीय वर्ग (भाजपा का इतिहास एवं विकास)

जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्ष, त्याग और राष्ट्रवाद की भावना से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि जनसंघ से लेकर आज तक पार्टी ने निरंतर जनसेवा और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर अपना व्यापक विस्तार किया है।

तृतीय वर्ग (सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं सरल ऐप)

इस सत्र में पुनीत सुखवाल एवं यशवंत मंडावरा ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से तकनीकी रूप से दक्ष बनने का आह्वान करते हुए नमो ऐप एवं सरल ऐप के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।

द्वितीय दिवस का कार्यक्रम

द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः जागरण, प्रार्थना, योग एवं खेलकूद के साथ हुई, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं अनुशासन का संचार हुआ।

प्रथम सत्र (केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन)

वक्ता आशीष कोठारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को देश की प्रगति का आधार बताया।

द्वितीय सत्र (भाजपा का इतिहास एवं विकास)

वक्ता पारस सिंघवी ने कहा कि भाजपा का विकास कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं राष्ट्रवादी विचारधारा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सदैव “राष्ट्र प्रथम” की नीति को अपनाते हुए जनता का विश्वास अर्जित किया है।

तृतीय सत्र (वैचारिक अधिष्ठान)

वक्ता लोकेश द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को विस्तार से समझाते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा अंत्योदय पर आधारित है, जिसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

समापन सत्र (कार्य विस्तार)

वक्ता जगदीश शर्मा ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

शिविर के समापन अवसर पर आगामी चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन एवं कार्य विस्तार को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान एवं भोजन के साथ हुआ।

इस अवसर पर महामंत्री राकेश जैन, सह संयोजक अनिल कटारिया सहित मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में मंडल महामंत्री राकेश जैन ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी, जिससे आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

No comments