Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

हनुमान जयंती पर बालाजी की महाआरती कर महाप्रसादी का हुआ आयोजन

उदयपुर 02 अप्रेल / हनुमान जयंती पर कुराबड कच्छेर स्थित नव दुर्गा माता मंदिर में स्थापित वीर बालाजी हनुमान कच्छेर सरकार मंदिर में बालाजी का भ...


उदयपुर 02 अप्रेल / हनुमान जयंती पर कुराबड कच्छेर स्थित नव दुर्गा माता मंदिर में स्थापित वीर बालाजी हनुमान कच्छेर सरकार मंदिर में बालाजी का भव्य श्रृंगार किया। प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी को रोठ, लड्डु,  चने  व गुड का प्रसाद धरा भव्य महाआरती की गयी। आरती में बडी संख्याॅ में महिला एवं पुरूषों ने शिरकत की।  दिन भर मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। पूरे मंदिर परिसर में लाईटों की रोशनी की गई। भक्तों द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

No comments