Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

आर-कैट क्विज़-ए-थॉन मई 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

तकनीकी कोर्सेज में मिलेगी 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप उदयपुर, 7 मई। राजस्थान सरकार की पहल, राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-सीएटी) ने ...

तकनीकी कोर्सेज में मिलेगी 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

उदयपुर, 7 मई। राजस्थान सरकार की पहल, राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-सीएटी) ने अपने आगामी क्विज़-ए-थॉन मई 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को उभरती हुई तकनीकों (इमर्जिंग टेक्नोलाॅजिस) में प्रशिक्षित कर उन्हें उद्योग के लिए तैयार करना है।
प्रभारी अधिकारी जीवनराम मीना ने बताया कि क्विज़-ए-थॉन में सफल होने वाले छात्रों को आर-कैट द्वारा संचालित प्रीमियम तकनीकी पाठ्यक्रमों जैसे डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, सिस्टम एडमिंस्ट्रेशन, बिज़नेस एनालिस्ट  और यूआई डिज़ाइन आदि पर 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। स्नातक, तकनीकी स्नातक, स्नातकोत्तर या आईटी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्याथÊ इस क्विज़ में भाग ले सकते हैं। परीक्षा में मुख्य रूप से लॉजिकल रीजनिंग और एप्टीट्यूड से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। इच्छुक अभ्यथÊ आधिकारिक वेबसाइट आरसीएटी-राजस्थान डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर या अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 मई 2026 है तथा परीक्षा 20 मई से 22 मई 2026 तक उदयपुर के विभिन्न कॉलेजेस में आयोजित की जाएँगी।

No comments