Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

300 जल टंकियों से प्यास बुझाई, पशु-पक्षियों को दिया सहारा

  रोटरी मीरा ने पुरुषोत्तम मास में दिखाई सेवा की मिसाल उदयपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा ने अपनी थीम ष्सुकून ...

 


रोटरी मीरा ने पुरुषोत्तम मास में दिखाई सेवा की मिसाल

उदयपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा ने अपनी थीम ष्सुकून से संपूर्णताष् के तहत सेवा, जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी अभियान चलाकर समाज के सामने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। माहभर चले इस अभियान के दौरान क्लब ने न केवल मानव सेवा की, बल्कि मूक प्राणियों और पक्षियों की देखभाल को भी अपनी प्राथमिकता बनाया।
क्लब की अध्यक्ष रेखा सोनी ने बताया कि नाथद्वारा रोड, महाकालेश्वर मंदिर, स्वाती माता, सापेटिया एवं बेड़ला माता सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब 300 जल टंकियां स्थापित कर राहगीरों, पशुओं और पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी के बीच यह पहल जीव-जंतुओं के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनी।
अभियान की चेयरपर्सन मंजुला गेलड़ा के विशेष मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग से पूरे पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन पक्षियों के लिए दाना, गायों के लिए चारा एवं बेल्ट तथा श्वानों के लिए दूध-रोटी की व्यवस्था की गई। स्वयंसेवकों ने नियमित रूप से जल टंकियों में पानी भरवाकर यह सुनिश्चित किया कि किसी भी जीव को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
रेखा सोनी ने कहा कि ष्सुकून से संपूर्णताष् केवल एक थीम नहीं, बल्कि सेवा और करुणा का संदेश है। क्लब का मानना है कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब मानव के साथ-साथ पशु-पक्षियों और प्रकृति के प्रति भी जिम्मेदारी निभाई जाए।
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा के इस अभिनव और मानवीय अभियान को स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। क्लब ने भविष्य में भी समाज, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।-

No comments