Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

समुत्कर्ष समिति की 147वीं विचार गोष्ठी 16 जून को, 'हल्दीघाटी के अजेय योद्धा: महाराणा प्रताप' पर होगा मंथन

प्रसिद्ध लेखक और प्रखर विचारक ओमप्रकाश होंगे मुख्य वक्ता उदयपुर15 जून. राष्ट्रवाद और वैचारिक चेतना को समर्पित अग्रणी संस्था 'समुत्कर्ष स...

प्रसिद्ध लेखक और प्रखर विचारक ओमप्रकाश होंगे मुख्य वक्ता

उदयपुर15 जून. राष्ट्रवाद और वैचारिक चेतना को समर्पित अग्रणी संस्था 'समुत्कर्ष समिति' के तत्वावधान में आगामी मंगलवार, 16 जून को 147वीं समुत्कर्ष विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। व्यापक जन-सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस संगोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन माध्यम (गूगल मीट) पर सायं 5:45 बजे किया जाएगा।

समुत्कर्ष समिति के अध्यक्ष संजय कोठारी ने बताया कि इस बार की गोष्ठी का मुख्य विषय 'हल्दीघाटी के अजेय योद्धा: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप' रखा गया है। यह विषय नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और अदम्य साहस से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

समिति के सचिव विनोद चपलोत ने जानकारी दी कि देश के सुप्रसिद्ध लेखक, प्रखर विचारक एवं ओजस्वी वक्ता ओमप्रकाश मुख्य वक्ता के रूप में गोष्ठी को संबोधित करेंगे। वे महाराणा प्रताप के जीवन के अनछुए पहलुओं और हल्दीघाटी युद्ध की ऐतिहासिक प्रासंगिकता पर अपना सारगर्भित उद्बोधन व पाथेय प्रदान करेंगे।

विचार गोष्ठी के संयोजक शिवशंकर खण्डेलवाल ने राष्ट्रप्रेम, इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले सभी प्रबुद्धजनों, युवाओं और आम नागरिकों से इस ऑनलाइन वैचारिक संवाद में समय पर जुड़ने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

No comments