Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

यूरिक ऐसिड़, ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज के 147 लोगों की केम्प में निशुल्क जांच

उदयपुर। सिक्ख समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि  सिक्ख कालोनी गुरूद्वारा सच खण्ड दरबार में डायबिटीज व ब्लड प्रे...


उदयपुर। सिक्ख समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि  सिक्ख कालोनी गुरूद्वारा सच खण्ड दरबार में डायबिटीज व ब्लड प्रेशर के साथ यूरिक ऐसिड़ का भी चेकअप का निशुल्क केम्प सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक लगाया गया। लोगों ने बढचढ कर जांचे करवाई। जिसमें डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर के 126 लोगों की जांच की गई तथा 21 लोगों ने अपना यूरिक एसिड़ निशुल्क चेक अप करवाया। डा.हरबिर सिंह छाबड़ा ने अपनी सेवाएं देते हुए बताया कि 16 लोगों का डायबिटीज बढा हुआ था जिनको सुबह शाम घूमने व अभी गर्मी में कोल्ड ड्रिंक, गन्ने का रस, आमरस, आईसक्रीम, मीठे फल लिची, चीकू, आम,केला आदि व मीठाईयों से बचने की सलाह दी गई। 14 लोगों का जिनका ब्लड प्रेशर बडा़ हुआ था को सलाह दी गई कि टेंशन कम रखे व नमक कम खाने की सलाह दी गई। करीब 10 लोगों का यूरिक एसिड़ नोरमल से ज्यादा पाया गया जिन्हें हरी सब्जिया ज्यादा खाने व नारियल पानी पीने की सलाह दी गई।                 

No comments