उदयपुर, 2 जून। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के आदेशानुसार 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी खेलकूद प्रशिक्षण शिविर 6 से 20 जून तक पीएम श्री रा...
उदयपुर, 2 जून। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के आदेशानुसार 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी खेलकूद प्रशिक्षण शिविर 6 से 20 जून तक पीएम श्री राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरजपोल के खेल मैदान पर आयोजित होगा।
उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) डॉ. लक्ष्मण दास वैष्णव के निर्दशानुसार प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष से कम होनी चाहिए तथा कक्षा 6 से 11 का नियमित अध्ययनरतविद्यार्थी होना आवश्यक है। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। शिविर प्रभारी डॉ धर्मेंद्रसिंह शक्तावत ने बताया कि शिविर में 18 छात्र खिलाड़ी एवं 18 छात्रा खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। फतह स्कूल के प्रधानाचार्य गजेंद्र आवोत ने बताया खिलाड़ी अपने आवेदन 3 जून तक पीएम श्री राजकीय फतेह उ.मा.वि. के महाराणा प्रताप केंद्रीय खेल कक्ष मैं जमा करवा सकते हैं। उक्त प्रशिक्षण हॉकी कोच दिग्विजय सिंह राणावत व उनकी टीम द्वारा प्रातः कालीन व सायंकालीन सत्र में दिया जाएगा साथ ही पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षार्थियों को नियमानुसार खेल किट एवं दैनिक भत्ता देय होगा।
No comments