Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती उत्सव: गांव-गांव पहुंचेंगे 2 लाख पत्रक

-प्रताप गौरव केन्द्र से विभिन्न जिलों में पत्रक पहुंचना शुरू -एक हजार साधु-संतों को पहुंचेगा निमंत्रण उदयपुर, 4 जून। महाराणा प्रताप जयंती एव...


-प्रताप गौरव केन्द्र से विभिन्न जिलों में पत्रक पहुंचना शुरू

-एक हजार साधु-संतों को पहुंचेगा निमंत्रण

उदयपुर, 4 जून। महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती (450 वर्ष) के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के तत्वावधान में 17 जून को उदयपुर में होने जा रही विशाल राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियों ने तेजी लेना आरंभ कर दिया है। संकल्प सभा के पहले गांव-गांव तक हल्दीघाटी विजय की गौरवगाथा पहुंचाने का अभियान चलेगा। इसके तहत 2 लाख पत्रक बांटे जाएंगे।

प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि हल्दीघाटी विजय की गौरव गाथा के 2 लाख पत्रक छपवाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अलग-अलग जिलों में वितरण के लिए पत्रक पहुंचाने के कार्य को पूर्ण किया। उल्लेखनीय है कि पत्रक वितरण अभियान का आरंभ बुधवार को प्रथम पूज्य भगवान बोहरा गणेशजी को नमन करने के साथ हुआ था।

सक्सेना ने बताया कि पत्रक वितरण उदयपुर जिले सहित बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, सलूम्बर, अजमेर, ब्यावर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, झालावाड़ आदि जिलों में किया जाएगा। साथ ही, मेवाड़-वागड़ की सीमा से सटे गुजरात और मध्यप्रदेश के मंदसौर, साबरकांठा आदि जिलों मंे भी हल्दीघाटी विजय की गौरवगाथा पहुंचेगी।

कार्यक्रम संयोजक सीए महावीर चपलोत ने बताया कि गांधी ग्राउण्ड में होने वाली इस विशाल राष्ट्र चेतना संकल्प सभा में पार्किंग से लेकर बैठने तक की व्यवस्थाओं की तैयारी जारी है। सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत संबोधित करेंगे। सभा में पधारने के लिए एक हजार से अधिक संत-महात्माओं को निमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही, राजस्थाऩ के विभिन्न समाजों के पांच हजार प्रबुद्धजनों तथा देश भर से 500 से अधिक समाजसेवियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है। 

No comments