Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

डी पी एस, उदयपुर के प्रतिभावान छात्रों का जेईई एडवांस-2026 में शानदार प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा 12वीं के अध्ययन के प्रति समर्पित, परिश्रमी, होनहार तथा प्रतिभाशाली 6 विद्यार्थियों ने जेईई एडवा...


उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा 12वीं के अध्ययन के प्रति समर्पित, परिश्रमी, होनहार तथा प्रतिभाशाली 6 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस- 2026 की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने सुरक्षित व सफल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है। शाला के कक्षा 12 के नियमित छात्र वैभव कच्छारा (ऑल इंडिया रेंक1903), देव गहलोत ( ऑल इंडिया रेंक 3213), काव्य चिराग कोठारी ( ऑल इंडिया रेंक 12492) दक्षिता अग्रवाल ( ऑल इंडिया रेंक 12795)  अहोना सेन, श्रेष्ठ शर्मा ने जेईई एडवांस - 2026 की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि इन बच्चों अपनी मेहनत से मनोवांछित सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि ये बच्चे दृढ़ प्रतिज्ञा व अनुशासित होने से अन्य विद्यार्थियों के लिए एक उदाहरण बन जाते हैं।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि ये सभी छात्र विद्यालय की शान हैं, जिन्होंने दिन-रात के अथक परिश्रम से कक्षा 12 के साथ-साथ यह शानदार सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।

No comments