Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

आईएनआईएफडी एवं बीआरडीएस का उदघाटन समारोह 25 जून को, राज्यपाल कटारिया करेंगे समारोह में शिरकत

उदयपुर। वीसीडी कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग, आईएनआईएफडी एवं बीआरडीएस के शैक्षणिक सहयोग का उद्घाटन समारोह एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 25 जून 2026 ...

उदयपुर। वीसीडी कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग, आईएनआईएफडी एवं बीआरडीएस के शैक्षणिक सहयोग का उद्घाटन समारोह एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 25 जून 2026 को प्रातः 11 बजे वीसीडी कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग, भुवाणा, चित्रकूट नगर, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। 

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। विशिष्ट अतिथि भंवर सिंह राठौड, संस्थापक एवं निदेशक बीआरडीएस, सुश्री अनीता कौशिक संस्थापक एवं निदेशक आईएनआईएफडी चंडीगढ एवं एस. भंसाली क्षेत्रीय निदेशक आईएनआईएफडी अहमदाबाद उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत से होगी। इसके पश्चात् प्रदर्शनी का अवलोकन, राष्ट्रगान, दीप प्रज्ज्वलन तथा अतिथियों का स्वागत एवं परिचय किया जाएगा। संस्थान के निदेशक अंकुर मेहता द्वारा स्वागत् उद्बोधन दिया जाएगा तथा सहयोग पर आधारित प्रस्तुति प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद शैक्षणिक सहयोग का औपचारिक उद्घाटन एवं फीता कटिंग समारोह होगा। कार्यक्रम में छात्र सम्मान एवं डिग्री वितरण, महामहिम का प्रेरक उद्बोधन होगा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन, स्मृति चिन्ह भेंट एवं समूह छायाचित्र के साथ समारोह का समापन होगा। समारोह में 30 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।

No comments