Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सीध वेलफेयर सोसायटी, उदयपुर द्वारा 29 पौधों का वृक्षारोपण, ड्रिप इरिगेशन एवं जियो-टैगिंग से होगी निगरानी

उदयपुर, 5। सीध वेलफेयर सोसायटी, उदयपुर की अध्यक्ष सोनाली सोनी के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पालखन्दा परिसर (बडग़ांव) में 29 पौधों ...


उदयपुर, 5। सीध वेलफेयर सोसायटी, उदयपुर की अध्यक्ष सोनाली सोनी के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पालखन्दा परिसर (बडग़ांव) में 29 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा राव का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दोनों के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण करना ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है। सोनाली सोनी ने बताया कि लगाए गए सभी पौधों के लिए ड्रिप इरिगेशन सिस्टम की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें प्रतिदिन दो बार आधे-आधे घंटे तक नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था पौधों के पूर्ण विकसित होने तक जारी रहेगी, ताकि प्रत्येक पौधे का समुचित विकास हो सके। पौधों की नियमित निगरानी एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सभी पौधों की जियो-टैगिंग भी की गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक पौधे की वृद्धि, स्वास्थ्य एवं स्थिति की मॉनिटरिंग की जाएगी तथा मासिक आधार पर उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। प्राचार्या प्रतिभा राव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। वहीं सोनाली सोनी ने कहा कि वृक्ष लगाना एक महत्वपूर्ण शुरुआत है, लेकिन उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना हमारी वास्तविक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित वृक्षारोपण अभियान में साकेत राव, रुद्राक्ष राव, भाविका राव, चिराग राव एवं दिव्यांशु व्यास ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। सीध वेलफेयर सोसायटी ने आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया, जिससे आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान किया जा सके।

No comments