उदयपुर, 20 जून। भाजपा युवा मोर्चा सरदार पटेल मंडल शहर जिला उदयपुर के अध्यक्ष और कृषि मंडी उदयपुर के युवा व्यापारी, सर्वऋतु विलास निवासी वैभव...
उदयपुर, 20 जून। भाजपा युवा मोर्चा सरदार पटेल मंडल शहर जिला उदयपुर के अध्यक्ष और कृषि मंडी उदयपुर के युवा व्यापारी, सर्वऋतु विलास निवासी वैभव भण्डारी की पुत्री जैनिका भण्डारी ने मात्र 8 वर्ष की आयु में अंतर्राष्ट्रीय योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर राजस्थान की सबसे कम उम्र की योग प्रशिक्षित बालिकाओं में अपना नाम दर्ज कराया है। यह उपलब्धि उसकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस पूरे अभियान में जैनिका की माताजी सीए एवं सीएस की डिग्री से जुड़ी दिशा श्री भण्डारी ने अपनी बच्ची को आगे बढ़ाया के विशेष योगदान निभाया। साथ ही डायनामिक योगा स्टूडियो की संस्थापक डॉ गुनीत मोंगा भार्गवा ने भी जैनिका की गुरु होने के साथ एक दोस्त बनकर पूरा कोर्स करवाया। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से जैनिका अपनी गुरु डॉ गुनीत मोंगा भार्गवा के साथ उदयपुर में एक योग गुरु की तरह सर्वऋतु विलास कॉलोनी, जैन सोशल ग्रुप आइकोनिक में एवं अन्य संस्थाओं पर जाकर योगा सत्र लेना शुरू करेंगी।
.jpg)
No comments