उदयपुर 4 जून - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां...
उदयपुर 4 जून - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां तथा भाजपा राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अलका गुर्जर के राज्यसभा सांसद के लिए नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी व्यक्त की तथा दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री, भाजपा जिला मंत्री प्रकाश चंद अग्रवाल, भाजपा युवा नेता राजेश अग्रवाल, समाजसेवी ओम पालिवाल, समाजसेवी विक्रम अग्रवाल, पूनम गारु तथा समाजसेवी विमल मंगल(अग्रवाल) ,श्रीरत्न मोहता,सुखाडिया विश्वविद्यालय के प्रो.पूरण मल यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि डॉ. सतीश पूनियां को राज्यसभा के लिए नामित किया जाना उनकी वर्षों की मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि डॉ. पूनियां ने सदैव पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का कार्य किया है, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।
भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने कहा कि डॉ. सतीश पूनियां ने राजस्थान के प्रत्येक जिले और प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ आत्मीय संबंध बनाए हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिली और कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला। वहीं अलका गुर्जर को नामित करने पर कहा कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति राजस्थान की आवाज को और अधिक प्रभावशाली बनाएगी। साथ ही अलका गुर्जर का नामांकन भी महिला सशक्तिकरण एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भाजपा जिला मंत्री प्रकाश चंद अग्रवाल ने कहा कि डॉ. सतीश पूनियां व अलका गुर्जर संगठन निष्ठ, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव पार्टी की विचारधारा और संगठन हित को सर्वोपरि रखा है। राज्यसभा में उनका अनुभव और नेतृत्व देश एवं प्रदेश के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने राज्यसभा के लिए नामित दोनों नेताओं को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ,राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता राज्यसभा में राजस्थान और देशहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उल्लास और संगठनात्मक एकता से परिपूर्ण रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

No comments