Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

वृक्षारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश, महावीर जैन विद्यालय संस्थान में उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित महावीर जैन विद्यालय संस्थान (बी.एड., बी.ए.-बी....


उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित महावीर जैन विद्यालय संस्थान (बी.एड., बी.ए.-बी.एड., बी.एससी.-बी.एड., बी.ए., एम.ए. एवं डी.एल.एड.) के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न औषधीय एवं सामान्य महत्व के पौधों का रोपण किया।

वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित वातावरण का निर्माण करना तथा औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ. भैरूदास वैष्णव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन विश्व के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। ऐसे में अधिकाधिक वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील जीवनशैली अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योतिबाला कुदाल (शिक्षा) एवं डॉ. निर्मला पुरोहित (स्नातकोत्तर) ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रकृति द्वारा स्वतः विकसित होने वाली वनस्पतियों और जैव विविधता के संरक्षण पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर भविष्य की पीढि़यों के लिए स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। पूरे परिसर में हरियाली और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

No comments