अंतिम व्यक्ति के कल्याण के होने तक न रुकेंगे, ना झुकेंगे अनवरत जनहित में कार्य करते रहेंगे उदयपुर, 16 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने स...
अंतिम व्यक्ति के कल्याण के होने तक न रुकेंगे, ना झुकेंगे अनवरत जनहित में कार्य करते रहेंगे
उदयपुर, 16 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने सोमवार को उदयपुर स्थित होटल हार्वर्ड जॉनसन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इससे पूर्व वे गोगुंदा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली पर आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
संवाद कार्यक्रम में श्री बिरला ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के अद्वितीय त्याग, पराक्रम, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का संघर्ष, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए आदर्श है।
श्री बिरला ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
लोकसभा अध्यक्ष ने संसदीय लोकतंत्र की गरिमा एवं महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि लोकसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया जाता है। लोकतंत्र में संवाद, सहमति और स्वस्थ चर्चा की परंपरा को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संसद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का सर्वाेच्च मंच है, जहां जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा होती है।
उन्होंने कहा कि मेवाड़ के कार्यकर्ताओं के आचरण में सेवा का भाव अनुशासन और हर कार्य को पूर्ण करने की लगन है। कार्यकर्ताओं ने अभाव कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करते हुए अपने कार्य क्षेत्र को बढ़ाया है और इसीलिए आज भारतीय जनता पार्टी का कार्य क्षेत्र और पूरे देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़े हुए हैं। आज विश्व का प्रत्येक देश भारत की ओर देख रहा है क्योंकि यहां का स्वस्थ लोकतांत्रिक और मर्यादा पूर्ण व्यवहार सबको अपनी ओर आकर्षित करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बारे में कहा की सेवा ही कार्यकर्ता का करम है पद नहीं मिलने में तनाव नहीं होता क्योंकि अपेक्षा का भाव ही नहीं है पद लालसा कोई चीज ही कार्यकर्ता के दिमाग में नहीं है। पद मिले या ना मिले अनवरत कार्य करता रहना और इसी से धीरे-धीरे संगठन विस्तार में ताकत बढ़ी।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में जब तक बदलाव न होगा तब तक ना रुकेंगे ना झुकेंगे।
उन्होंने स्वयं के लिए कहा कि पद अनुरूप आचरण व्यवहार और मर्यादा की पालना करते हैं और इसका प्रयास करते हैं कि किसी प्रकार की कोई कमी ना हो। उन्होंने कहा कि संसद में तर्कपूर्ण और परिणाम देने वाली चर्चा होनी चाहिए इसी प्रयास के चलते हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कभी भी प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि संसद में चर्चा और संवाद ही समस्या का रास्ता है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत विश्व स्तर पर बढ़ रही है अनेकों प्रकार की चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व के अनेकों देश भारत की ओर निहारते हैं।
हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति के अभाव को कम करना सकारात्मक दिशा में कार्य करना परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए लक्ष्य को अर्जित करने के लिए अपना सर्वस्व लगाना और इसके परिणाम से हमें विजय श्री प्राप्त होगी और सत्य की जीत हमेशा होती आई है।
इससे पूर्व भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद डॉक्टर सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए मेवाड़ की इस वीर धरा पर अभिनंदन किया उन्होंने कहा कि विकास के लिए किसी भी क्षेत्र में कोई भी सांसद काम को गति देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष जी से कभी भी मुलाकात कर सकता है ऐसी व्यवस्था आज लोकसभा में अध्यक्ष जी ने स्थापित की है उन्होंने कहा कि इन 7 वर्षों में लोकसभा में पेपरलेस कार्य हो और इसके साथ ही नए इनोवेशन करने हो महिला सांसदों को अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित करना और उसकी तैयारी करने में कभी भी पीछे नहीं रहे पहली बार जो बनकर सांसद आए हैं उनको भी आप प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत विकसित राजस्थान एवं विकसित मेवाड़ की संकल्पना को पूरा करने सभी सांसद विधायक लगे हुए हैं।
लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत ने कहा विकास के लिए वह प्रतिबद्ध है और कटिबंध है अनेकों प्रोजेक्ट को लेकर स्पीकर का मार्गदर्शन सदैव सराहनीय रहा है।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने सभी मंचस्थ अतिथियों का एवं पधारे हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के बारे में अपने विचार रखें आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समझ रखी एवं सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता प्रदान करने का आग्रह किया। समारोह का संचालन शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला का आज कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम था उसमें मंच पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद डॉ सीपी जोशी, उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी भंवर सिंह पवार, शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा, देहात जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया कन्हैयालाल मीणा पूर्व महापौर रजनी डांगी पूर्व विधायक वंदना मीणा बैंक चेयरमैन किरण जैन, सहित भारतीय जनता पार्टी के शहर देहात के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments