उदयपुर। उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर सोमवार को रैपिडो के नए पिकअप प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य एयरपोर्...
उदयपुर। उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर सोमवार को रैपिडो के नए पिकअप प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है। नए पिकअप प्वाइंट के शुरू होने से अब यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में निर्धारित स्थान से आसानी से रैपिडो की बाइक टैक्सी और कैब सेवाएं मिल सकेंगी। इससे यात्रियों को वाहन तलाशने में होने वाली परेशानी कम होगी और यात्रा का अनुभव बेहतर बनेगा।
इस अवसर पर रैपिडो के क्लस्टर मैनेजर कपिल उपाध्याय ने कहा कि उदयपुर एयरपोर्ट पर पिकअप प्वाइंट शुरू करना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे यात्रियों को अधिक संगठित और सहज परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम में मौजूद महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, उदयपुर के निदेशक सांवरमल सिंगारिया ने कहा कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। रैपिडो पिकअप प्वाइंट की शुरुआत से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। एयरपोर्ट के कमर्शियल मैनेजर संदीप चालिया ने कहा कि एयरपोर्ट प्रशासन का प्रयास है कि यात्रियों को आधुनिक और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह सुविधा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। रैपिडो के एरिया मैनेजर प्रवीण टाक ने बताया कि कंपनी यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और समयबद्ध परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एयरपोर्ट पर शुरू किया गया यह पिकअप प्वाइंट स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट प्रशासन और रैपिडो के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पिकअप प्वाइंट का उद्घाटन किया तथा इसके संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की।

No comments