Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब व मोर्निंग योगा क्लब का स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

उदयपुर। लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब व मोर्निग योगा क्लब का स्नेह मिलन स्थानीय श्री गणपति वाटिका पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश प...


उदयपुर। लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब व मोर्निग योगा क्लब का स्नेह मिलन स्थानीय श्री गणपति वाटिका पर सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश प्रकाश पालीवाल, अध्यक्षता लक्ष्मीकान्त जोशी, विशिष्ठ अतिथि मुख्य संरक्षक के.के.शर्मा, सुधीर पोद्दार, कृष्णकांत शर्मा, भंवर चौधरी, गोपाल प्रजापत थे। 

बैठक में क्लब के मुख्य संरक्षक के.के शर्मा ने पशु पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था पर जोर दिया, वही आगामी सितम्बर माह में विदेश भ्रमण बाली जाने के संबंध में विचार रखे ।

इस अवसर पर जिन सदस्यों का इस माह शादी की सालगिरह व जन्म दिवस था उन सभी सदस्यों का माला व उपरना पहना कर गायत्री मंत्र के साथ पुष्प वर्षा से सम्मानित कर दीर्घायु की कामना की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में एडवोकेट श्याम सुन्दर शर्मा, हिम्मतलाल नागदा, गोपाल प्रजापत, ओम जोशी, मोहन पालीवाल, महेश शर्मा, मोहनलाल साहु, प्रेमशंकर उपायाय, यशवन्त शर्मा, महेश चन्द्र नागदा, यशवन्त पाण्डे, राजेन्द्र सनाढ्य, योगेन्द्र शर्मा, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती सुजाता, श्रीमती मीना जोशी, श्रीमती मीरा शर्मा, श्रीमती तरूणा पुरोहित ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये । समारोह का संयोजन हरिश शर्मा ने किया व धन्यवाद की रस्म दिनेश सुखवाल ने अदा की ।


No comments