उदयपुर, 21 जून। श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 60 सदस्यों के दल ने सिसारमा रोड स्थित गोल्डन पार्क वन हनुमान क्षेत्र, प्राकृतिक छटा से...
उदयपुर, 21 जून। श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 60 सदस्यों के दल ने सिसारमा रोड स्थित गोल्डन पार्क वन हनुमान क्षेत्र, प्राकृतिक छटा से आच्छादित रमणिक स्थल जलबुर्ज पर भ्रमण कर पिकनिक का आनंद लिया और गीत संगीत और नृत्य की महफिल सजाई।
मंडल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन ने बताया कि मंडल के सभी सदस्यों की इच्छानुसार उदयपुर के समीप दूध तलाई सिसारमा मार्ग, वन विभाग के गोल्डन पार्क, सीता माता मंदिर आदि स्थानों का वन भ्रमण 60 सदस्यों के दल द्वारा किया गया। वन भ्रमण पश्चात जलबुर्ज पर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनवरी से जून माह तक जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह वाले 44 महिलाओं एवं पुरुष सदस्यों को ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
बैठक में आगामी 23 जुलाई को राजसमंद एवं पाली जिले के देव दर्शन रिछेड़ स्थित आमज माता, चारभुजा, नाडोल स्थित आशापुरा माता, खेतला भेरूजी की धार्मिक यात्रा करना निश्चित किया गया। इस यात्रा के लिए 52 सदस्यों द्वारा हाथों-हाथ पंजीयन कराया गया।
इस बैठक में डोली मोगरा, विभागाध्यक्ष, टेक्सटाइल विभाग,मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर एवं विपिन गांधी वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वन भ्रमण के दौरान ही गीत, संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें उमा सेन राजकुमारी सेन शांता सेन नर्बदा सेन और राजेंद्र सेन ने अपने गीत गजल और भजन की प्रस्तुति देकर सभी को आनंदित कर दिया।
विमला सेन, नर्बदा सेन, राजश्री सेन, मधुबाला, शांता सेन, राजकुमारी सेन, माया सेन मंडली द्वारा गजानंद जी हनुमान जी, कृष्ण एवं माता रानी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अशोक कुमार सांखला, महामंत्री कैलाश चंद्र बारबर, माधवलाल सेन, चंद्रप्रकाश सेन, सुरेश सेन, ललित सेन, किशन हंसवाल, तुलसीराम सेन, बसंती लाल सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments