Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

खाटूश्याम मंदिर परिसर में भक्ति रस की बही गंगा, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

उदयपुर। डबोक एयरपोर्ट रोड स्थित तुलसीदास सराय में निर्माणाधीन श्री खाटूश्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित ...



उदयपुर। डबोक एयरपोर्ट रोड स्थित तुलसीदास सराय में निर्माणाधीन श्री खाटूश्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 

अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित विशाल श्री श्याम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

कीर्तन में बनारस से कृष्णा दाधीच, उदयपुर से केमिता राठौड़, इतिशा अग्रवाल एवं जमनाशंकर शंकर ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से बाबा श्याम का गुणगान किया। कलाकारों ने कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आना है, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा सहित कई लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमते  नजर आए।

जयपुर के सांवरिया डेकोरेटर द्वारा सजाए गए भव्य दरबार और आकर्षक श्रृंगार ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं उमेश म्यूजिकल ग्रुप, नीमच के साजिंदों ने संगीत की मधुर धुनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। 

कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती हुई तथा सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि निर्माणाधीन श्री खाटूश्याम मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। इसी पवित्र उद्देश्य से अगले महिने के कीर्तन से शहर के भक्तों के लिए सूरजपोल चौराहे से शाम को मन्दिर आने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। 

No comments