भंडारी जी कार्यकर्ताओं के निर्माण करने वाले कुशल संगठनात्मक शिल्पी थे: राजेंद्र नायक उदयपुर, 22 जून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में ...
भंडारी जी कार्यकर्ताओं के निर्माण करने वाले कुशल संगठनात्मक शिल्पी थे: राजेंद्र नायक
उदयपुर, 22 जून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं संगठन के कुशल शिल्पी स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा गोवर्धन सागर पाल स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में पुष्पांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री राजेंद्र नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की। अन्य विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी, दिनेश भट्ट तथा पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की तथा कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने पर आभार व्यक्त किया।
मुख्य वक्ता डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि “सुंदर सिंह भंडारी का सम्पूर्ण जीवन संगठन के प्रति समर्पण, सादगी और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने विचारों और आचरण से लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया तथा संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया।”
उन्होंने भंडारी जी के जीवन पर अपने विचार रखते हुए हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, मित्तव्यता, त्याग एवं समर्पण से परिपूर्ण था। देश भर में संगठन का विस्तार करते हुए जीवन पर्यंत कार्यकर्ताओं एवं अंतिम व्यक्ति के कल्याण के बारे में ही विचार करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की बात करते हुए डॉक्टर चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभी योजनाओं में अंतिम व्यक्ति के कल्याण का ही भाव स्पष्ट है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा भाव हमेशा राष्ट्रप्रथम का रहना चाहिए और हमें कुछ मिले या ना मिले संगठन आगे बढ़े हमारा देश प्रगति करें इसकी चिंता प्रत्येक कार्यकर्ता को होनी चाहिए और इसी के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता के मन में समाज के पीड़ित, शोषित, वंचित एवं अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अपनी भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए तभी हमारी भंडारी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।
राज्य मंत्री राजेंद्र नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भंडारी जी ने पद और प्रतिष्ठा से ऊपर उठकर संगठन को सर्वाेपरि माना। उनका जीवन हमें निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर ने कहा कि “सुंदर सिंह भंडारी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार और संगठन के ऐसे तपस्वी थे जिन्होंने कार्यकर्ता निर्माण की अद्भुत परंपरा स्थापित की। उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी, दिनेश भट्ट, पूर्व उपमहापौर लोकेश त्रिवेदी आदि वक्ताओं ने भंडारी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़े अनेक प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया तथा कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी दिग्विजय श्रीमाली किरण तातेड, देवनारायण धाबाई करणसिंह शक्तावत विजयलक्ष्मी कुमावत प्रतिभा नागदा सीडी चारण, विजय प्रकाश विपल्वी, तुषार मेहता सपना कुर्डिया, दिलीप सिंह राठौड़ हजारी जैन,अरविंद दुग्गड़,मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ कमलेश शर्मा विजय आहुजा मंडल महामंत्री राकेश जैन, जगदीश मेनारिया,जयंत ओझा, घनश्याम मेनारिया कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र अग्रवाल सहसंयोजक प्रदीप सनाढय, कमल कुमार शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ कमलेश शर्मा विजय आहुजा राकेश जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल सालवी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड सहित मनोज साहू राजेंद्र परिहार मनोज साहू सुरेंद्र सिंह पवार भाजपा मीडिया प्रभारी अशोक नागदा, कृष्णकांत कुमावत,अशोक आमेटा, सरदार पटेल मंडल से धीरेंद्र सिंह जतिन श्रीमाली नपेंद्र जैन मुकेश खिलवानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव भंडारी, हेमंत सिसोदिया घनश्याम सिंह देवड़ा कपिल राठौर कमलेश ओड भारत साहू चिराग कालरा, दिनेश दवे, सौरभ सुखवाल राजकुमार ओड, पुष्कर मेघवाल विजय श्रीमाली प्रदीप सालवी राजकुमार खंडेलवाल विजय श्रीमाली, दामोदर खटोड़ प्रहलाद चौहान देवेंद्र साहू, मणिबेन पटेल,राजकुमारी गन्ना माधुरी राठौर खुशबू मालवीय नीलम शर्मा अलका गुर्जर लीला कुंवर आदि बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


No comments