Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान कृषि महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उदयपुर, 05 जून। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय के बॉटनी सभागार में  पर्यावरण दिव...


उदयपुर, 05 जून। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय के बॉटनी सभागार में  पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रथम वर्ष कृषि स्नातक छात्रों को डॉ एल एन महावर प्रोफेसर उद्यान विज्ञान ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता, वृक्षारोपण द्वारा प्रदूषण, वर्षा एवं भूसौन्दर्य पर उपयोगी जानकारी दी। बढ़ते हुए तापक्रम से जलवायु परिवर्तन,वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण को अर्बोरिकलचार के माध्यम से नियंत्रण किया जा सकता है। रासायनिक उर्वरक के अंधाधुंध उपयोग को रोककर हरी खाद एवं जैविक खेती के उपयोग से खेत की मिट्टी सुधार कर बचाया जा सकता है। प्रत्येक छात्र अपने जन्मदिन एवं महाविद्यालय में प्रवेश दिवस के अवसर पर केक काटने की बजाय फूल एवं फलदार वृक्षो का रोपण करने से हमेशा धरती पुनः परोपकारी बनी रहेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय में टर्मिनेलिया मेटालिका का पौधा रोपण अधिष्ठाता डॉ एम के महला, डॉ शालिनी पिलानिया एवं समस्त प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा 05 जून 2026 को सम्पन्न हुआ।  

No comments