केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत 17 को उदयपुर में उदयपुर, 16 जून। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री श्री गजेंद्रसिंह शेखावत बुधवा...
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत 17 को उदयपुर में
उदयपुर, 16 जून। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री श्री गजेंद्रसिंह शेखावत बुधवार को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। श्री शेखावत बुधवार सुबह 7.40 बजे विमान द्वारा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस आएंगे। इसके पश्चात सुबह 9.30 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम- गांधी ग्राउण्ड पहुंच कर हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह में भाग लेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी 17 को उदयपुर में
उदयपुर, 16 जून। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी बुधवार को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री चौधरी सुबह 7.48 बजे रेलमार्ग से दिल्ली से उदयपुर आएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री बुधवार को गांधी ग्राउंड में आयोजित हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 3.15 बजे राजसमंद के लिए प्रस्थान करेंगे।
उपमुख्यमंत्री श्री बैरवा एवं प्रभारी मंत्री श्री मीणा उदयपुर में
उदयपुर, 16 जून। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा तथा उदयपुर के प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा उदयपुर जिले के प्रवास पर हैं। श्री बैरवा तथा श्री मीणा बुधवार को महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउंड), में आयोजित हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह में भाग लेगे।
श्री लखावत मंगलवार को उदयपुर आएंगे
उदयपुर, 15 जून। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत मंगलवार को उदयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री लखावत सड़क मार्ग द्वारा सांय 7ः30 बजे चित्तौड़गढ़ से उदयपुर पहुचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस उदयपुर में रहेगा। श्री लखावत अगले दिन बुधवार को प्रताप गौरव केन्द्र उदयपुर द्वारा महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउण्ड), में आयोजित हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह में भाग लेगे। तत्पश्चात वे दोपहर 2 बजे आसीन्द भीलवाडा के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments