उदयपुर । सावन के पवित्र महीने में झीलों की नगरी उदयपुर पूरी तरह से शिवभक्ति के रंग में रंग चुकी है। आगामी 8 अगस्त को शहर में एक बार फिर भक्त...
उदयपुर । सावन के पवित्र महीने में झीलों की नगरी उदयपुर पूरी तरह से शिवभक्ति के रंग में रंग चुकी है। आगामी 8 अगस्त को शहर में एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। आयड़ से होकर ऐतिहासिक महाकालेश्वर मंदिर तक निकलने वाली विशाल कांवड़ यात्रा के स्वागत के लिए शक्तिनगर व्यापार मण्डल एवं स्थानीय शिव भक्त तैयारियों के लिए बैठक रखी।
शक्तिनगर स्थित लिबर्टी पेंट्स के बाहर कांवड़ यात्रा के स्वागत का मुख्य केंद्र बनाया गया है, जहाँ से गुजरने वाले हजारों कांवड़ियों और शिव भक्तों पर आस्था का विशेष नज़राना पेश किया जाएगा।
शक्तिनगर व्यापार मण्डल के महासचिव जितेन्द्र कालरा ने उत्साह व्यक्त करते हुए बताया सावन के इस पावन अवसर पर भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना हमारे लिए अहोभाग्य है। 8 अगस्त को आयड़ से महाकालेश्वर की ओर प्रस्थान करने वाले कांवड़ियों का स्वागत कोई साधारण स्वागत नहीं होगा! पुष्प वर्षा की खुशबू, ठंडी-मीठी शर्बत , शुद्ध जल सेवा और विशेष 'सेगारी प्रसाद' के साथ भक्तों की थकावट मिटाई जाएगी। इसके साथ ही, पूरे माहौल को भक्तिमय बनाने के लिए प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत मधुर शिव भजनों की गूंज से शक्तिनगर सराबोर रहेगा।"
कार्यक्रम की सफलता और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए शक्तिनगर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांवड़ियों के मार्ग, जलपान व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
आयोजन को भव्य रूप देने के लिए गोवर्धन राठौड़, सुनील कालरा, अंबालाल, नरेंद्र मुंडिनया, यश पालीवाल, दिव्यांश सिधवानी, कैलाश मोची, ईश्वर, ओम खटीक, पुष्पेंद्र शर्मा, कमल साहू, हर्ष लिंजारा , कमलेश सेन और वैभव जैन सहित मण्डल के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व जिम्मेदारियां संभालीं।
No comments