उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप कल्पतरु द्वारा मानसून उत्सव एवं पूल पार्टी का आयोजन किया गया। ग्रुप सचिव लक्ष्मीलाल सिंघवी ने बताया कि जेएसजी कल्पतरु...
उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप कल्पतरु द्वारा मानसून उत्सव एवं पूल पार्टी का आयोजन किया गया। ग्रुप सचिव लक्ष्मीलाल सिंघवी ने बताया कि जेएसजी कल्पतरु ग्रुप की ओर से मानसून उत्सव एवं पूल पार्टी का आयोजन चिकलवास स्थित बिलौटा बाग रिसोर्ट में किया गया। इस अवसर मेवाड़ रीजन के जोन कॉर्डिनेटर प्रशांत भंडारी, संस्थापक अध्यक्ष महेश पोरवाल, अध्यक्ष कमल सिंह पोरवाल, सचिव लक्ष्मी लाल सिंघवी, कोषाध्यक्ष भगवती लाल इंद्रावत, सह सचिव कमलेश जैन, महेंद्र इंद्रावत, दिनेश चावत, चतर सिंह कोठारी, लोकेश भाणावत, महेंद्र बाबेल, विनीत सिंघी, विवेक चोरड़िया, रमेश जैन व लगभग 37 परिवारजन आदि ने भाग लिया। पूल पार्टी के दौरान ग्रुप सदस्य सुशीला भाणावत एवं द्रौपदी जैन द्वारा विभिन्न रोचक गेम्स खेलाए गए एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
ग्रुप के नव दंपती सदस्यों का सपरिवार उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया गया, साथ ही सदस्यता शपथ संस्थापक अध्यक्ष महेश पोरवाल द्वारा दिलाई गई।
कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन अध्यक्ष कमल सिंह पोरवाल, रीजन की भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से महेश पोरवाल ने बताया। कमल सिंह पोरवाल ने आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन सचिव लक्ष्मी लाल सिंघवी ने किया। कार्यक्रम के दौरान खुशबू कोठारी और श्रद्धा जैन ने अपने मीठे स्वरों से गाकर सभी को सराबोर कर दिया। अंत मे ग्रुप के सह सचिव कमलेश जैन ने कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
.jpg)
No comments