Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद शाखा उदयपुर की कर्मचारी समस्या को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

उदयपुर। मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद शाखा उदयपुर की बैठक कार्यालय  संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग उदयपुर में मंत्रालयिक कर्मचारी परिष...


उदयपुर। मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद शाखा उदयपुर की बैठक कार्यालय  संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग उदयपुर में मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के संरक्षक धर्म जागरण समिति से श्री महिपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में रखी गई। 

बैठक का प्रारंभ संरक्षक महीपाल सिंह राठौड द्वारा संगठन गीत गाकर किया गया इसके पश्चात संयुक्त निदेशक कार्यालय में नई व्यवस्था के तहत जिले के बाहर से आने वाले शिक्षक बंधुओं के कार्य समय पर संपादित करने एवं किसी भी शिक्षक को अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़े इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करना साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निर्णय पर चर्चा हुई।  राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के  प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सिंह राव ने बताया कि राज्य कर्मचारियों की वर्तमान में आ रही समर्पित भुगतान संबधित समस्या हेतु प्रदेश स्तर पर चर्चा चल रही है और शिघ्र ही इसका समाधान हो जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की ग्रेड पे वृद्धि की मांग को लेकर राज्य सरकार से निरंतर संवाद कर मांग पूर्ण कराने हेतु प्रयास तेज करने पर जोर दिया गया। 

बैठक में राज्य सरकार द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों को पदौन्नति देकर इच्छित स्थान पर पदस्थापन करने एवं स्थानान्तरण पर इच्छित स्थान  पदस्थापनर होने पर पर उनका स्वागत कर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत एवं उदयपुर विधायक ताराचन्द जैन एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा  का धन्यवाद अर्पित किया। बैठक में गुरु गोविन्द सिंह प्रधानाचार्य विनयकान्त जोशी, प्रेमशंकर आमेटा, शम्भुसिंह आसोलिया, हरीश पालीवाल, रामनिवास मीणा, आदित्य पाण्डे, भंवर सिंह अखेपुर, विजय शर्मा ,दीपक दवे, दिलीप सिंह राठौड़, कौशल्या देवी, पदम सिंह, भरत जोशी ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन आदित्य कुमार पाण्डे ने किया धन्यवाद जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने किया। 

No comments