उदयपुर। शिव सेना ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरटीई में बच्चो को प्रवेश नहीं देने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ...
उदयपुर। शिव सेना ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरटीई में बच्चो को प्रवेश नहीं देने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
सभी बच्चो के अभिभावक सहित शिवसेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा और किसी भी प्रकार की समस्या की संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नियम कायदे तय किए जाने के बाद भी कई स्कूल आईटीई में बच्चों को प्रवेश नहीं दे रहे हैं जिससे अभिभावक परेशान हो रहे हैं। इस दौरान संभाग प्रमुख अशोक जैन, युवा संभाग अध्यक्ष विजय पटेल तथा युवराज जैन सहित कई शिव सैनिक और अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments