Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भारत विकास परिषद् चेतक शाखा द्वारा ‘गुरु गौरवम्’ कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद्, चेतक शाखा की ओर से विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय, अशोक नगर में गुर...


उदयपुर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद्, चेतक शाखा की ओर से विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय, अशोक नगर में गुरु गौरवम् - गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष रजनीकांत मनावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त गुरुजनों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में श्रेष्ठ 25 विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। शाखा के मुख्य संरक्षक श्री ओम प्रकाश अग्रवाल जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर रमेश पुरोहित जी ने गुरु पूर्णिमा एवं गुरु भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। शाखा अध्यक्ष रजनीकांत मनावत ने गुरु-शिष्य संबंधों की महत्ता पर विचार व्यक्त किए। शाखा सचिव श्री हसमुख जैन ने चेतक शाखा द्वारा समाज कल्याण एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। संस्था प्रधान ने भारत विकास परिषद् द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सेवा कार्यों की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में  कन्हैया लाल शर्मा ने सभी अतिथियों, गुरुजनों, विद्यार्थियों एवं शाखा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।


No comments