उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत की बैठक फतेहनगर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को ध्यान में रखते हु...
उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत की बैठक फतेहनगर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इस संबंध में जानकारी उदयपुर महानगर प्रचार प्रमुख डॉ. चंद्रप्रकाश देखावत ने दी। इस अवसर पर प्रांत मंत्री श्री कौशल जी गोड़ ने नवीन दायित्वों की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
घोषित नवीन दायित्व में विभाग मंत्री गोपाल जी, उपाध्यक्ष गोपाल कोटिया व विनोद चित्तौड़ा, सह मंत्री सुशील जांगिड व गजेंद्र सिंह देवड़ा, सह संयोजक पंकज गुज्जर, मनीष पटेल व हार्दिक भट्ट, मातृशक्ति सह संयोजिका भावना वर्मा, व कविता नागदा दुर्गावाहिनी संयोजिका श्रीमती पूजा वर्मा, सह संयोजिका कुमारी पलक साहू सह सत्संग प्रमुख आलोक व कोषाध्यक्ष भूपेंद्र जी गांधी शामिल है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी।
प्रांत मंत्री कौशल गोड़ ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज सेवा, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

No comments