Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार के विरोध में बी ब्लॉक कांग्रेस ने दिल्ली गेट पर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

NEET पेपर लीक और युवाओं की आवाज दबाने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन उदयपुर। देशभर में NEET पेपर लीक एवं युवाओं के भविष्य के साथ क...


NEET पेपर लीक और युवाओं की आवाज दबाने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उदयपुर। देशभर में NEET पेपर लीक एवं युवाओं के भविष्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ के विरोध में चल रहे आंदोलन तथा दिल्ली में छात्रों और युवाओं की आवाज को बुलंद करने पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और NEET पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा  ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश के करोड़ों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनकी मेहनत, सपनों और भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। केंद्र सरकार को युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर जवाब देना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाना और सरकार से सवाल पूछना हर नागरिक का अधिकार है। विपक्ष के नेताओं और सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। केंद्र सरकार पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली, हरीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश खोखावत, मयंक खमेसरा, सत्यनारायण टांक, महेश धनावत, श्याम सुंदर गुर्जर, अमित सुवालका, शहर जिला उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी, महामंत्री राजेश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल, ब्लॉक संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय, राजेश पवार, सलीम खान पठान, शिवराज सिंह धाभाई, हितेश सिंह, सारिका सिंह, भूपेंद्र सिंह अरोड़ा, कल्याण सिंह राव, पार्षद गौरव प्रताप सिंह, नेहा कुमावत, राजेश दया, सुरेश औदीच्य, सीमा पंचोली, नजमा मेवाफरोश,शंकर भाटिया, राजेश चुग, दीपांकर चक्रवर्ती,देवकिशन रामानुज, देवेंद्र माली, गौरव शर्मा, अमित श्रीवास्तव, हितेश साहू, वीरेंद्र चौधरी, इंद्र कुमार भट्ट, जगदीश जलानिया, कपिल वसीटा, सुभाष नागला, महिमा चुग, कुसुम पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments