Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महिला उद्यमियों को मिलेगा सशक्त मंच, पंख संस्था द्वारा 25-26 जुलाई को प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं का आयोजन

उदयपुर। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से पंख संस्था द्वारा 25 एवं 26...


उदयपुर। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से पंख संस्था द्वारा 25 एवं 26 जुलाई को शुभ केसर गार्डन, 100 फीट रोड, उदयपुर में दो दिवसीय महिला उद्यमी प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के आयोजक तथा पंख संस्था की ओर से पूनम काबरा, नेहा माहेश्वरी, स्नेहा मालाणी और गरिमा राठी ने आयोजन की जानकारी दी।

इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की महिला उद्यमी अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी। हस्तशिल्प, फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, खाद्य उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्तुएँ तथा अन्य नवाचारों से जुड़े स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे।

प्रदर्शनी के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर विशेष कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 25 जुलाई को सुबह खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा, ताकि उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले और वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों।

इस आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने, नए अवसरों से जुड़ने, सीखने और नेटवर्किंग का सशक्त मंच प्रदान करना है।

पंख संस्था ने शहरवासियों से इस प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने तथा वोकल फॉर लोकल और महिला सशक्तिकरण के अभियान को मजबूत बनाने की अपील की है।

No comments